रिलायंस पावर के शेयर 5% से अधिक चढ़े
बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) में आज के कारोबार में रिलायंस पावर के शेयर भाव में बढ़त का रुख है। कंपनी का शेयर भाव आज के कारोबार में 109 रुपये का ऊँचा स्तर छूने के बाद दोपहर 3.19 बजे 5.14% की बढ़त के साथ 108.45 रुपये पर था। अनिल अंबानी समूह की कंपनी रिलायंस पावर को झारखंड के तिलैया में 4000 मेगावॉट की विद्युत परियोजना पर कार्य करने लिये आशय पत्र मिल गया है।
बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) में लगातार तेईस कारोबारी सत्रों में निचला सर्किट छूने के बाद मेतास इन्फ्रा के शेयर ने आज लगातार तीसरे दिन ऊपरी सर्किट छू लिया है। बीएसई में आज शुक्रवार के कारोबार में मेतास इन्फ्रा के शेयर का भाव 5% चढ़ कर 59.90 रुपये तक चला गया। खबर है कि हैदराबाद स्थित कुछ कंपनियाँ मेतास इन्फ्रा को हासिल करने की होड़ में आगे चल रही हैं।
बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) में आज के कारोबार में भी स्पाइस कम्युनिकेशंस के शेयर भाव में उछाल दिख रही है। कल के कारोबार में कंपनी के शेयर भाव में 50% से अधिक की बढ़त आयी थी। आज के कारोबार में एक समय 92.80 रुपये का ऊँचा स्तर छूने के बाद कंपनी का शेयर भाव दोपहर 12.44 बजे करीब 11% की उछाल के साथ 87.50 रुपये पर है।