जीएमआर इन्फ्रास्ट्रक्चर का लाभ 36% घटा
जीएमआर इन्फ्रास्ट्रक्चर के लाभ में 36.2% की गिरावट आयी है। इसका कंसोलिडेटेड लाभ (कर और माइनॉरिटी इंट्रेस्ट के बाद) अक्टूबर-दिसंबर 2008 की तिमाही में 40.84 करोड़ रुपये रहा है, जबकि पिछले वर्ष 2007 की इसी तिमाही में यह लाभ 64.07 करोड़ रुपये था। साल 2008 की दिसंबर तिमाही में जीएमआर इन्फ्रा को 967.13 करोड़ रुपये की आय हुई, जबकि पिछले वर्ष 2007 की इसी तिमाही में इसकी आय 562.24 करोड़ रुपये रही थी।
राजीव रंजन झा
जिंदल स्टील कंपनी के मुनाफे में 1% की वृद्धि दर्ज की गयी है। कंपनी का लाभ अक्टूबर-दिसंबर 2008 की तिमाही में 325.17 करोड़ रुपये रहा है, जबकि पिछले वर्ष 2007 की इसी तिमाही में यह 319.05 करोड़ रुपये था। इस दौरान कंपनी की आय में भी बढ़ोतरी हुई है। साल 2008 की दिसंबर तिमाही में इसे 1791.46 करोड़ रुपये की आय हुई, जबकि साल 2007 की इसी तिमाही में इसकी आय 1407.41 करोड़ रुपये रही थी।