जेट एयरवेज के शेयरों में कमजोरी
भारतीय शेयर बाजारों में आज के कारोबार में जेट एयरवेज के शेयरों में गिरावट का रुख है। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) में आज दोपहर 12.36 बजे जेट एयरवेज में 5.22% की कमजोरी है। जेट एयरवेज ने अपने पूर्ण-स्वामित्व वाली सब्सिडियरी जेटलाइट के साथ कोड-शेयर समझौता किया है। यह समझौता दो चरणों में लागू होगा।
मेतास इन्फ्रा के शेयरों ने बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) में आज के कारोबार में भी लोअर सर्किट छू लिया है। इस तरह यह अब तक लगातार नौ कारोबारी सत्रों में लोअर सर्किट छू चुका है। बीएसई में आज मंगलवार के कारोबार में मेतास इन्फ्रा के शेयर का भाव करीब 5% गिर कर 105.65 रुपये तक चला गया।