शेयर मंथन में खोजें

साल 2008 की विदाई गिरावट के साथ

कैलैंडर साल 2008  के आखिरी दिन भारतीय शेयर बाजार गिरावट के साथ बंद हुए। यदि साल 2007 के आखिरी कारोबारी दिन से तुलना करें, तो सेंसेक्स में 52% से अधिक की गिरावट आ चुकी है।  बुधवार को बीएसई सेंसेक्स 69 अंकों की गिरावट के साथ 9,647 पर रहा। निफ्टी 20 अंकों की कमजोरी के साथ 2,959 पर बंद हुआ। शेयर बाजार में कारोबार की शुरुआत हरे निशान पर हुई थी, लेकिन दोपहर के बाद बाजार  लाल निशान पर आ गया। 

बजाज हिंदुस्तान के शेयरों में 10.5% की बढ़त

आज के कारोबार में शुगर कंपनी बजाज हिंदुस्तान के शेयरों में बढ़त का रुख है। बीएसई में दोपहर 3.12 बजे इसका शेयर भाव 10.5% की तेजी  के साथ 73.05 रुपये पर था।

गति के शेयरों में 4% से अधिक की तेजी

लॉजिस्टिक्स क्षेत्र की कंपनी गति के शेयरों में आज के कारोबार में तेजी का रुख है। बीएसई में दोपहर 2.22 बजे कंपनी का शेयर भाव 1.95 रुपये या 4.99% की मजबूती के साथ 41.00 रुपये पर था।

साल पूरा, पूँजी आधी?

राजीव रंजन झा

सेंसेक्स नाम का अभिमन्यु चक्रव्यूह के सातवें  दरवाजे को पार नहीं कर पायेगा, यानी लगातार सातवें साल बढ़त नहीं दिखा पायेगा, यह तो काफी पहले ही तय हो गया था। लेकिन कई सबक देने वाले इस साल के अंतिम दिन अगर नफा-नुकसान जोड़ें, तो मोटे तौर पर यही दिखता है कि बीते साल सेंसेक्स घट कर आधा रह गया।  लेकिन क्या निवेशकों के पैसे भी घट कर आधे रह गये? 

मूल्यांकन सबसे अहम, इतिहास को न भूलें

आर वेंकटरमन, कार्यकारी निदेशक, इंडिया इन्फोलाइन

इतिहास में 15 सितंबर 2008 की तारीख मील का पत्थर मानी जायेगी। इसी दिन अमेरिका के दिग्गज निवेश बैंकों में से एक लेहमन ब्रदर्स ढह गया। लेहमन ब्रदर्स के ढहने से ‘टू बिग टु फेल’ का सिद्धांत गलत साबित हो गया। साल 2009 के लिए सबक यही है कि बुनियादी बातों को हमेशा याद रखा जाये। मूल्यांकन को कभी अनदेखा न करें और इतिहास को न भूलें।

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!