एमआरएफ की फैक्ट्री में तीन दिनों की बंदी
टायर बनाने वाली दिग्गज कंपनी मद्रास रबर फैक्ट्री (एमआरएफ) ने तमिलनाडु के अराकोनम स्थित अपने उत्पादन संयंत्र को तीन दिनों तक बंद रखने की घोषणा की है। बीएसई को भेजी गयी प्रेस विज्ञप्ति में कंपनी ने कहा है कि श्रमिकों के असंतोष के मद्देनजर यह संयंत्र 17 दिसंबर से 19 दिसंबर तक बंद रखा जायेगा।
महँगाई दर घट कर 7% के भी नीचे आ जाने से ब्याज दरों में कटौती की मांग तेज हो गयी है। उद्योग संगठन फिक्की के महासचिव डॉ. अमित मित्रा ने इस कमी के मद्देनजर भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) से मांग की है कि वह तुरंत ही और एक बड़ी मात्रा में ब्याज दरों में कटौती करे। उनकी यह भी मांग है कि आरबीआई कर्ज की उपलब्धता को भी और आसान बनाये।