सीएमआईई ने औद्योगिक विकास का अनुमान घटाया
सेंटर फॉर मॉनिटरिंग इंडियन इकनॉमी (सीएमआईई) ने वित्त वर्ष 2009 में औद्योगिक उत्पादन के विकास दर के अपने अनुमान को घटा कर 6.3% कर दिया है। इससे पहले सीएमआईई ने वित्त वर्ष 2009 में कुल औद्योगिक उत्पादन के 8.3% की दर से बढ़ने का अनुमान लगाया गया था।