शेयर मंथन में खोजें

सेंसेक्स के 10,500 तक जाने की उम्मीद

नीरज दीवान, निदेशक, क्वांटम सिक्योरिटीज

बाजार ने कल जो बढ़त हासिल की थी, आज वह और आगे बढ़ सकती है। पूरी दुनिया में बाजारों में हद से ज्यादा बिकवाली हो चुकी थी, जिसके बाद बाजार कुछ वापस संभले हैं। कई देशों में ब्याज दरों में कटौती की उम्मीदों से भी सहारा मिला है। लेकिन मुझे लगता है भारतीय बाजार में यह तेजी शायद मोटे तौर पर 15% के आसपास की ही रहे। यानी सेंसेक्स करीब 10,500 तक जा सकता है।

गंगा दक्षिण से उत्तर!

राजीव रंजन झा

अब शायद काफी लोगों ने कयास लगाना छोड़ दिया होगा कि बाजार और कितना गिर सकता है। बाजार फिसलने के बारे में जिन लोगों के अनुमान अब तक एकदम सटीक साबित होते लग रहे थे, यह गिरावट उनके अनुमानों से भी ज्यादा गहरी निकल रही है। इसलिए जब उनसे भी पूछा जाता है कि तलहटी बन गयी या नहीं, तो जवाब गोलमोल ही होता है! ऐसे बाजार में क्या करे एक आम निवेशक?

डॉव जोंस 10.9% उछला, एशिया भी बल्ले-बल्ले

मंगलवार को अमेरिकी निवेशकों ने सस्ते भावों पर जम कर खरीदारी की, जिससे डॉव जोंस 889 अंक उछल गया। आज सुबह एशिया में भी मजबूती ही दिख रही है।

मुहुर्त ट्रेडिंग शाम 6.15 से 7.15 बजे तक

इस बार दीवाली के दिन मुहुर्त ट्रेडिंग शाम को 6.15 बजे से 7.15 बजे तक चलेगी। बीएसई की सूचना के मुताबिक सदस्यों के लिए लॉग-इन करने का समय शाम 5.15 बजे शुरू होगा। इसके बाद 6.15 बजे से कारोबार शुरू हो जायेगा और यह एक घंटे तक चलेगा। क्लोजिंग की अवधि शाम 7.15 से 7.25 बजे तक और पोस्ट-क्लोजिंग अवधि शाम 7.25 से 7.45 बजे तक रहेगी।

नये हफ्ते में शेयर बाजार की बेहद खराब शुरुआत

भारतीय शेयर बाजार के निवेशकों के लिए इस साल दीवाली की सारी रौनक फीकी पड़ गयी है। धन की देवी लक्ष्मी की आराधना के इस पर्व वाले हफ्ते की शुरुआत ऐसी खराब होगी, यह शायद पहले लोगों ने सोचा भी नहीं होगा। आज सुबह एशियाई बाजारों की कमजोरी के बीच भारतीय शेयर बाजार ने गिरावट के साथ शुरुआत की, हालांकि कुछ ही देरी में सेंसेक्स हरे निशान में आ गया। लेकिन यह हरियाली चंद मिनट भी नहीं टिक सकी और उसके बाद बेहद तेज रफ्तार से पूरे बाजार में कमजोरी आयी।

तमाम समर्थन स्तरों को तोड़ते हुए सेंसेक्स-निफ्टी 6-7% तक फिसल गये। सेंसेक्स 8,057 तक टूटा, जबकि निफ्टी ने 2363 का निचला स्तर छू लिया। हालांकि एक बार फिर इन निचले स्तरों से बाजार ने थोड़ी वापसी की है और फिलहाल सेंसेक्स करीब पौने पांच फीसदी नीचे चल रहा है।

आज की गिरावट में सबसे ज्यादा चोट बिजली, धातु, बैंक और एफएमसीजी क्षेत्रों को लगी है। बीएसई का बिजली क्षेत्र का सूचकांक करीब 8% लुढ़का है। इसी तरह धातु सूचकांक में 7.5% और बैंकिंग सूचकांक में 7% की कमजोरी है।

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख