शेयर मंथन में खोजें

ऐक्सिस म्यूचुअल फंड के नेतृत्व में बदलाव, बी गोपकुमार बने सीईओ और आशीष गुप्ता होंगे सीआईओ

एक्सिस म्यूचुअल फंड के बोर्ड ने बी गोपकुमार को अगला प्रबंध निदेशक और मुख्य कार्यकारी अधिकारी और आशीष गुप्ता को अपना मुख्य निवेश अधिकारी नियुक्त किया है। यह नियुक्ति तब हुई जब मौजूदा प्रबंध निदेशक और सीईओ चंद्रेश निगम ने 10 साल के लंबे कार्यकाल के बाद एक और कार्यकाल के लिए पुनर्नियुक्ति के लिए विचार नहीं करने का अनुरोध किया। उनका कार्यकाल 30 अप्रैल को समाप्त हो रहा है।

PhonePe में 10 से 15 करोड़ डॉलर का निवेश करेंगे Binny Bansal

फ्लिपकार्ट के सह-संस्थापक बिन्नी बंसल फोनपे में लगभग 10 से 15 करोड़ डॉलर का निवेश करने के लिए बातचीत कर रहे हैं। यह डील अगर सफल रहती है तो यह एक नए युग की फर्म में सबसे बड़े व्यक्तिगत निवेशों में से एक होगा।

भारत फोर्ज ने चाकन में पहली इलेक्ट्रिक बाइक विनिर्माण इकाई खोली

भारत फोर्ज (Bharat Forge) ने एमआईडीसी चाकन में अपनी पहली इलेक्ट्रिक बाइक विनिर्माण सुविधा खोली है। कंपनी ने अपनी ई-मोबिलिटी सहायक कंपनी कल्याणी पावरट्रेन (Kalyani Powertrain) के माध्यम से 8 मार्च, 2023 को इस सुविधा का शुभारंभ किया।

आईवियर स्टार्ट-अप लेंसकार्ट में हिस्सेदारी खरीदेगी अबू धाबी इन्वेस्टमेंट अथॉरिटी

अबू धाबी इन्वेस्टमेंट अथॉरिटी (ADIA) भारतीय आईवियर स्टार्ट-अप लेंसकार्ट सॉल्यूशंस प्राइवेट (Lenskart Solutions Pvt.) में हिस्सेदारी खरीदने के लिए एक सौदे के करीब है। खबरों की मानें तो यह सौदा लगभग 50 करोड़ डॉलर में हो सकता है।

संजीव गुप्ता ने पिता परदुमन गुप्ता की सिमेक समूह की कमान संभाली

संजीव गुप्ता ने अपने पिता परदुमन गुप्ता की सिमेक समूह की कमान संभाल ली है। उन्होंने अपने पिता के स्टील कारोबार के साथ ही उनके स्वामित्व वाली कंपनियों का नियंत्रण अपने हाथ में ले लिया है।

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!