पिछले कुछ दिनों में अंतरराष्ट्रीय बाजार में चांदी की कीमतों में तेज उतार-चढ़ाव देखने को मिला।
बाजार विश्लेषक शोमेश कुमार का कहना है कि कुछ समय पहले चांदी 89 डॉलर के करीब पहुंच गई थी, लेकिन अब कीमतें वापस 76 डॉलर के आसपास आ गई हैं। यह तेजी अचानक बनी थी और अब बाजार दोबारा संतुलन बनाने की कोशिश कर रहा है।तकनीकी संकेतों की बात करें तो चांदी का ट्रेंड फिलहाल सोने से थोड़ा अलग नजर आ रहा है। सिल्वर में अभी तक “लोअर लो” का पैटर्न नहीं बना है, इसलिए इसमें पूरी तरह कमजोरी का संकेत नहीं माना जा रहा। विशेषज्ञों का कहना है कि 74 डॉलर का स्तर चांदी के लिए अहम सपोर्ट बना हुआ है।
अगर यह स्तर टूटता है तो आगे बड़ी गिरावट देखने को मिल सकती है, लेकिन यदि सपोर्ट बना रहता है तो बाजार दोबारा मजबूती पकड़ सकता है।भारतीय बाजार में चांदी की कीमतों पर दोहरी मार देखने को मिल रही है। एक तरफ रुपये की कमजोरी कीमतों को सहारा दे रही है, वहीं दूसरी तरफ सरकार ने 99.9% शुद्धता वाली चांदी के बार और कॉइंस के आयात पर प्रतिबंध लगा दिया है। इससे सप्लाई को लेकर चिंता बढ़ी है। हालांकि अंतरराष्ट्रीय बाजार में कमजोरी का असर भी लगातार दिखाई दे रहा है। विशेषज्ञ फिलहाल अगले चार-पांच दिनों के डेटा का इंतजार करने की सलाह दे रहे हैं, क्योंकि चांदी का ट्रेंड अभी पूरी तरह स्पष्ट नहीं हुआ है।
(शेयर मंथन, 19 मई 2026) (आप किसी भी शेयर, म्यूचुअल फंड, कमोडिटी आदि के बारे में जानकारों की सलाह पाना चाहते हैं, तो सवाल भेजने का तरीका बहुत आसान है! बस, हमारे व्हाट्सऐप्प नंबर +911147529834 पर अपने नाम और शहर के नाम के साथ अपना सवाल भेज दें।)

