शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

मार्च तक निफ्टी (Nifty) 6300 पर : राजेश अग्रवाल (Rajesh Agarwal)

वैश्विक  और घरेलू वजह से भारतीय शेयर बाजार में तेजी की दिशा नजर आ रही है।

मेरा मानना है कि निफ्टी (Nifty) जल्द ही 6000 के स्तर को पार कर लेगा और मार्च तक निफ्टी 6300 पर जा सकता है। आने वाले दिनों में बाजार में सुधार देखने को मिल सकता है। यह सुधार निफ्टी में 100-150 अंकों का हो सकता है। हालाँकि इन स्तरों पर खरीदारी का अच्छा मौका मिलेगा। बाजार के लिए एक अच्छी बात है कि एफआईआई की ओर से लगातार खरीदारी जारी है।
खबरों की वजह से रिटेल और एयरलाइंस कंपनियों के शेयरों में अच्छी चाल नजर आ रही है। निवेश के लिहाज से टाटा मोटर्स और अडानी इंटरप्राइजेज ठीक लग रहा है। मेरी सलाह है कि छोटी अवधि के लिए शक्ति पंप्स, आईवीआरसीएल और आईएलएंडएफएस ट्रांसपोर्ट में खरीदारी करें। राजेश अग्रवाल, रिसर्च प्रमुख, ईस्टर्न फाइनेंशियर्स (Rajesh Agarwal, Head Research, Eastern Financiers)
(शेयर मंथन, 07 दिसंबर 2012)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!