शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

आज निफ्टी (Nifty) 5420 के ऊपर टिके तो मजबूती

विजय एल भंबवानी, सीईओ, बीएसपीएल इंडिया : कल बाजार में आयी वापस उछाल हमारी उम्मीदों के मुताबिक ही थी, लेकिन खरीदारी हल्की ही रही।

बाजार ऊपरी स्तरों पर टिक नहीं सका और अंत में दिन भर के दायरे के निचले छोर पर ही रहा। आज निफ्टी को ऊपर 5450 पर बाधा मिलने की संभावना है, जबकि नीचे इसे 5350 पर सहारा मिलने की उम्मीद रहेगी। इन स्तरों को पार करने पर बाजार में ज्यादा बड़ी चाल दिख सकती है। आज निफ्टी 5420 के ऊपर रहने पर इसमें मजबूती दिखेगी, जबकि 5400 के नीचे यह कमजोर रहेगा। आज बाजार की दिशा समझने के लिए कारोबारी इन स्तरों का ध्यान रखें।
निफ्टी के दैनिक चार्ट पर एक छोटा बियर कैंडल बना है। यह कैंडल पिछले दिन के दायरे के भीतर ही है और पश्चिमी पद्धति के डॉव चार्ट के मुताबिक यह एक इनसाइड पैटर्न बना रहा है। कल एक वापस उछाल आयी, लेकिन उसके बाद इसे अच्छी खरीदारी का सहारा नहीं मिल पाया। बाजार में मजबूती के लिए यह जरूरी होगा कि मंगलवार को निफ्टी लगातार 5420 के ऊपर टिक सके। निफ्टी फ्यूचर इस स्तर के ऊपर किस हद तक टिक पाता है, इसी से दिशा तय होगी। (Vijay L. Bhambwani, CEO, BSPL India)
(शेयर मंथन, 08 फरवरी 2011)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!