शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

बजट पर होगी बाजार की नजर : ईस्टर्न फाइनेंशियर्स (Eastern Financiers)

ईस्टर्न फाइनेंशियर्स (Eastern Financiers) के मुताबिक अगले सप्ताह बाजार में भारी अस्थिरता रह सकती है।

आगामी सप्ताह जारी किये जाने वाले रेल बजट और आम बजट पर बाजार की नजर रहेगी। घरेलू और वैश्विक निवेशकों की नजर बजट पर रहेगी, क्योंकि इसी पर ही बाजार की चाल निर्भर होगी। रेल और केंद्रीय बजट से क्षेत्र विशेष कंपनियों के शेयरों पर बाजार नजर बनाये रखेगा।

8 जुलाई को रेल बजट पेश पर कालिंदी रेल, टीटागढ़ वैगंस, टेक्समैको और स्टोन इंडिया जैसी रेलवे क्षेत्र की कंपनियों पर बाजार की पैनी निगाहें होगी।  इसके साथ ही अगले सप्ताह औद्योगिक और मैन्युफैक्चरिंग उत्पादन के आँकड़ें भी जारी किये जायेंगे। 

वैश्विक स्तर पर भी कई अहम घोषणाएँ और आँकड़ों को जारी किया जायेगा। (शेयर मंथन, 05 जुलाई 2014) 

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!