शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

भारतीय स्टेट बैंक (State Bank Of India) और रिलायंस (Reliance) बेचें : सुनील मिंगलानी

तकनीकी विश्लेषक (Technical Analyst) सुनील मिंगलानी (Sunil Minglani) ने भारतीय स्टेट बैंक (State Bank Of India) और रिलायंस (Reliance) को बेचने की सलाह दी है। 

सुनील मिंगलानी कहा है कि भारतीय स्टेट बैंक के शेयर को 270 से 272 रुपये के बीच के भाव में बेचें। इस सौदे में नीचे का लक्ष्य 250 रुपये है। दूसरी ओर घाटा काटने का स्तर (स्टॉप लॉस) 290 रुपये बताया गया है। यह सलाह 1 से 2 हफ्ते की अवधि के लिए है। करीब 11 बजे भारतीय स्टेट बैंक का शेयर 2.30 रुपये या 0.86% की बढ़त के साथ 271 रुपये पर चल रहा है।
वहीं रिलायंस के शेयर को 1,010 के आस-पास के भाव में बेचने की सलाह दी है। इस सौदे में नीचे का लक्ष्य 900-910 रुपये है। दूसरी ओर घाटा काटने का स्तर (स्टॉप लॉस) 1050 रुपये बताया गया है। यह सलाह 2 से 3 हफ्ते की अवधि के लिए है। करीब 11 बजे रिलायंस का शेयर 14 रुपये या 1.44% की बढ़त के साथ 1012 रुपये पर चल रहा हैं।
स्पष्टीकरण : इन शेयरों में ब्रोकिंग फर्म या उनके ग्राहकों के हित जुड़े हो सकते हैं।
(शेयर मंथन, 15 जुलाई 2015)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!