शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

छोटी से मध्यम अवधि के लिए सिमी भौमिक के चुनिंदा शेयर

तकनीकी विश्लेषक सिमी भौमिक (Simi Bhaumik) ने छोटी से मध्यम अवधि के लिए एसकेएस माइक्रो (SKS Micro) और कोल इंडिया (Coal India) में खरीदारी की सलाह दी है।  उन्होंने कहा है कि एसकेएस माईक्रो (528) में 545, 560, 589 और 605 रुपये के लक्ष्यों के साथ खरीदारी की जाये और इस सौदे में घाटा काटने का स्तर (स्टॉप लॉस) बंद भाव के आधार पर 510 या 495 रुपये पर रखा जाये।
वहीं कोल इंडिया (431) के बारे में उनकी सलाह है कि इसे 438, 444, 448 और 455 रुपये के लक्ष्यों के साथ खरीदा जा सकता है। इस सौदे में घाटा काटने का स्तर 425 या 418 रुपये है।
ध्यान रखें कि यह सलाह छोटी से मध्यम अवधि के कारोबार के लिए है।
स्पष्टीकरण : इन शेयरों में विश्लेषक या उनके ग्राहकों के हित जुड़े हो सकते हैं।
(शेयर मंथन, 17 जुलाई 2015)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!