शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

साप्ताहिक सौदा: क्रॉम्पटन ग्रीव्स (Crompton Greaves) का लक्ष्य 210-215 रुपये

एसएमसी ग्लोबल सिक्योरिटीज (SMC Global Securities) ने इस हफ्ते क्रॉम्पटन ग्रीव्स (Crompton Greaves) में खरीदारी करने की सलाह दी है। इसने अपनी तकनीकी रिपोर्ट में कहा है कि क्रॉम्पटन ग्रीव्स का शेयर इस साल 6 फरवरी को अपने 52 हफ्ते के निचले स्तर 142.25 रुपये पर पहुँच गया था। अब यह तेजी का रुख दिखा रहा है। इसका पिछला बंद भाव 193.05 रुपये था।
एसएमसी ग्लोबल सिक्योरिटिज का मानना है कि इस शेयर को 193-194 रुपये के दायरे में खरीदना चाहिए। रिपोर्ट में कहा गया है कि इस साप्ताहिक सौदे में 210 और 215 रुपये का लक्ष्य बनता है। वहीं इसमें घाटा काटने का स्तर 184 रुपये रखने की सलाद दी गयी है, यानी खरीदारी करने के बाद अगर यह शेयर 184 के भी नीचे जाने लगे तो थोड़ा घाटा सह कर सौदा काट दिया जाये।
(स्पष्टीकरण : इस शेयर में ब्रोकिंग फर्म के ग्राहकों के हित जुड़े हो सकते हैं।)
(शेयर मंथन, 10 अगस्त 2015)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!