शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

रुशिल डेकॉर और स्नोमैन लॉजिस्टिक्स खरीदें : आईसीआईसीआई डायरेक्ट

icicidirect

आईसीआईसीआई डायरेक्ट ने अपनी साप्ताहिक रिपोर्ट में रुशिल डेकॉर (Rushil Decor) और स्नोमैन लॉजिस्टिक्स (Snowman Logistics) को खरीदने की सलाह दी है।

इसने रुशिल डेकॉर (232.50) को 220-225 रुपये के बीच खरीदने के लिए कहा है। यह शेयर पिछले समर्थन स्तर के पास है। इस शेयर के लिए 255 रुपये का लक्ष्य रखा है।  इस सौदे में घाटा काटने का स्तर (स्टॉप लॉस) 208 रुपये पर रखने की सलाह है।
आईसीआईसीआई डायरेक्ट ने स्नोमैन लॉजिस्टिक्स (60.40) को 58.00-60.00 रुपये के बीच खरीदने की सलाह दी है। यह शेयर  अपनी लाल रेखा के निछले स्तर को छू कर सँभला है और इसने ऊपरी तलहटी के बाद ऊपरी शिखर बनाना शुरू कर दिया है। इस शेयर को 66 रुपये के लक्ष्य के साथ खरीदें। इस सौदे में घाटा काटने का स्तर 55 रुपये रखने की सलाह है। 

ध्यान रखें कि ब्रोकिंग फर्म की यह सलाह छोटी अवधि के सौदे के लिए है।
स्पष्टीकरण: इन शेयरों में ब्रोकिंग फर्म या उसके ग्राहकों के हित जुड़े हो सकते हैं।
(शेयर मंथन, 11 अप्रैल 2016)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!