शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

छोटी अवधि में टाटा मेटालिक्स और गुजरात स्टेट खरीदें : सिमी भौमिक

simi bhaumikतकनीकी विशलेषक सिमी भौमिक ने छोटी अवधि में टाटा मेटालिक्स और गुजरात स्टेट में खरीदारी की सलाह दी है।

सिमी ने टाटा मेटालिक्स (440) को अभी थोड़ी मात्रा में खरीद ने के लिए कहा है। उन्होंने कहा है की अगर यह शेयर 430-425 रुपये के ऊपर बना रहता है तो इसे हल्की गिरावट आने पर थोड़ा और खरीदें और छोटी अवधि के लिए होल्ड करने की सलाह दी है। सिमी ने इसके लिए 465,480, 492 और 505 और यहाँ तक की 520 रुपये का लक्ष्य रखा है। इस सौदे में घाटा काटने (स्टॉप लॉस) का स्तर 420 रुपये पर रखने की सलाह है। उन्होंने गुजरात स्टेट (149) को भी अभी थोड़ा खरीदने की सलाह दी है और अगर यह शेयर 140-138 रुपये के ऊपर बना रहता है तो इस शेयर को छोटी अवधि के लिए होल्ड करने के लिए कहा है। सिमी ने इसके लिए 152, 155, 157, 160-65 और 170 रुपये का लक्ष्य दिया है। इस सौदे में घाटा काटने का स्तर 136 रुपये पर होगा।

स्पष्टीकरण: इन शेयरों में विश्लेषक या उनके ग्राहकों के हित जुड़े हो सकते हैं।
(शेयर मंथन, 18 अगस्त 2016)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!