शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

छोटी अवधि में कैपिटल फर्स्ट, एस्कॉर्ट्स और वेदांत खरीदें : सिमी भौमिक

simi bhaumikतकनीकी विशलेषक सिमी भौमिक ने छोटी अवधि में कैपिटल फर्स्ट (Capital First), एस्कॉर्ट्स (Escorts) और वेदांत (Vedanta) में खरीदारी की  सलाह दी है।

सिमी ने कैपिटल फर्स्ट (610) को फिर से 610-600 रुपये के स्तर पर खरीदने के लिए कहा है। उन्होंने इसे  छोटी और मध्य अवधि के लिए कैरी करने की सलाह दी है। सिमी ने 629,640,655 और 600 रुपये  का लक्ष्य रखने के साथ ही इसे आधा महीना रखने के लिए के कहा है। इस सौदे में घाटा काटने (स्टॉप लॉस) का स्तर छोटी अवधि के लिए 585 रुपये रखा है। उन्होंने एस्कॉर्ट्स (332) को 330-332 रुपये के स्तर पर थोड़ी मात्रा खरीदने की सलाह दी है। इसे 326-322 के स्तर पर और खरीदें। सिमी इसे छोटी और मध्य अवधि के लिए कैरी करने की सलाह दी है। उन्होंने इसके लिए 340,346,350 और 355 रुपये  का लक्ष्य रखने के साथ ही इसे आधा महीना रखने के लिए के कहा है। इस सौदे में घाटा काटने (स्टॉप लॉस) का स्तर समापन आधार पर 315 रुपये रखा है और आधा महीना रखने के लिए कहा है। वेदांत(228) को दोबारा 228-226 रुपये के स्तर पर खरीदने और छोटी-मध्य अवधि में कैरी करने के लिए कहा है। इस सौदे में लक्ष्य 236, 242, 245,249 और 255 रुपये होगा। इस सौदे में घाटा काटने का स्तर छोटी अवधि के लिए समापन आधार पर 215 रुपये होगा। इसे आधा महीना रखें 

स्पष्टीकरण: इन शेयरों में विश्लेषक या उनके ग्राहकों के हित जुड़े हो सकते हैं।
(शेयर मंथन, 06 जनवरी 2017)

IFB

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!