शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

छोटी अवधि में सेलेस्टियल बायोलैब्स, गिन्नी फिलामेंट्स, केरल आयुर्वेद, आरबीएल बैंक और विकास ईकोटेक खरीदें : सिमी भौमिक

simi bhaumikतकनीकी विशलेषक सिमी भौमिक ने छोटी अवधि में सेलेस्टियल बायोलैब्स (Celestial Biolabs), गिन्नी फिलामेंट्स (Ginni Filaments), केरल आयुर्वेद (Kerala Ayurveda), आरबीएल बैंक (RBL Bank) और विकास ईकोटेक (Vikas Ecotech) में खरीदारी की  सलाह दी है।

सिमी ने सेलेस्टियल बायोलैब्स (27) को फिर से 26-27 रुपये के स्तर पर खरीदने के लिए कहा है। उन्होंने इसे  छोटी और मध्य अवधि के लिए कैरी करने की सलाह दी है। सिमी ने इसके लिए 31, 34, 37 और 42-45  का लक्ष्य रखने के लिए कहा है। इस सौदे में घाटा काटने (स्टॉप लॉस) का स्तर 24 या 21 रुपये के नीचे रखने के लिए कहा है। उन्होंने गिन्नी फिलामेंट्स (35) को 35 रुपये के स्तर के पास कम मात्रा में खरीदने की सलाह दी है और गिरावट आने पर 32-33 के स्तर पर और खरीदने को कहा है। सिमी ने इसे छोटी और मध्य अवधि के लिए कैरी करने की सलाह दी है। उन्होंने इसके लिए 39, 43,46 और 50-52 रुपये के लक्ष्य रखने के लिए के कहा है। इस सौदे में घाटा काटने (स्टॉप लॉस) का स्तर 29.5 या 27 रुपये के नीचे रखा है। केरल आयुर्वेद (101) को 100-101 रुपये के स्तर के पास कम मात्रा में खरीदने की सलाह दी है और गिरावट आने पर 95-96 के स्तर पर और खरीदने को कहा है। सिमी ने इसे छोटी और मध्य अवधि के लिए कैरी करने की सलाह दी है। उन्होंने इसके लिए 109, 113,122,133 और 145-50 रुपये के लक्ष्य रखने के लिए के कहा है। इस सौदे में घाटा काटने (स्टॉप लॉस) का स्तर 92.5 या 85 रुपये के नीचे रखने की सलाह दी है।

इसके अलावा उन्होंने आरबीएल बैंक (478) को 477-478 रुपये के स्तर के पास कम मात्रा में खरीदने की सलाह दी है और गिरावट आने पर 465-70 के स्तर पर और खरीदने को कहा है। सिमी ने इसे छोटी और मध्य अवधि के लिए कैरी करने की सलाह दी है। उन्होंने इसके लिए 490, 510, 522, 535 और 545-555 रुपये के लक्ष्य रखने के लिए के कहा है। इस सौदे में घाटा काटने (स्टॉप लॉस) का स्तर 455 या 440 रुपये के नीचे रखने की सलाह दी है। विकास ईकोटेक (20.40) को दोबारा 20-20.50 रुपये के स्तर पर खरीदने और छोटी-मध्य अवधि में कैरी करने के लिए कहा है। इस सौदे में लक्ष्य 24, 26, 29 और 32-35 रुपये होगा। इस सौदे में घाटा काटने का स्तर 18 रुपये या 16 रुपये के नीचे होगा।

स्पष्टीकरण: इन शेयरों में विश्लेषक या उनके ग्राहकों के हित जुड़े हो सकते हैं।
(शेयर मंथन, 01 मार्च 2017)

IFB

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!