शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

छोटी अवधि में कैपिटल फर्स्ट, वेलस्पन इंडिया, नाल्को और फिलिप्स कार्बन खरीदें : सिमी भौमिक

simi bhaumikतकनीकी विशलेषक सिमी भौमिक ने छोटी अवधि में कैपिटल फर्स्ट (Capital First), वेलस्पन इंडिया (Welspun India), नाल्को (Nalco) और फिलिप्स कार्बन (Philips Carbon) में खरीदारी की  सलाह दी है।

सिमी ने कहा है कि कैपिटल फर्स्ट (793) को 790-785 के पास कम मात्रा में खरीदें और 775-770 के पास दोबारा छोटी अवधि के लिए खरीदें। सिमी ने इसके लिए 819, 830, 855 और 870-80 का लक्ष्य रखने के लिए कहा है। इस सौदे में घाटा काटने (स्टॉप लॉस) का स्तर 765 रुपये या 755 रुपये के नीचे रखें। सिमी ने कहा है कि वेलस्पन इंडिया (87.75) को छोटी अवधि के लिए खरीदें। सिमी ने इसके लिए 94, 97, 100 और 105-07 का लक्ष्य रखने के लिए कहा है। इस सौदे में घाटा काटने (स्टॉप लॉस) का स्तर 83 रुपये या 79 रुपये के नीचे रखें।
नाल्को (89.70) को 89/88 के पास कम मात्रा में खरीदें और 86/85 के पास दोबारा छोटी अवधि के लिए खरीदें। सिमी ने इसके लिए 94, 97, 99, 104 और 109 का लक्ष्य रखने के लिए कहा है। इस सौदे में घाटा काटने (स्टॉप लॉस) का स्तर 84 रुपये या 81 रुपये के नीचे रखें। फिलिप्स कार्बन (383.70) को 380-75 के पास कम मात्रा में खरीदें और 370/65 के पास दोबारा छोटी अवधि के लिए खरीदें। सिमी ने इसके लिए 398, 410, 425 और 440-45 का लक्ष्य रखने के लिए कहा है। इस सौदे में घाटा काटने (स्टॉप लॉस) का स्तर 365 रुपये या 350 रुपये के नीचे रखें।

स्पष्टीकरण: इन शेयरों में विश्लेषक या उनके ग्राहकों के हित जुड़े हो सकते हैं।

(शेयर मंथन, 13 अप्रैल 2017)

IFB

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!