शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

एनएसईएल के पूर्व सीईओ अंजनि सिन्हा गिरफ्तार

मुंबई पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा (EOW) ने नेशनल स्पॉट एक्सचेंज (NSEL) के पूर्व सीईओ और एमडी अंजनि सिन्हा (Anjani Sinha) को आज गिरफ्तार कर लिया। 

इससे पहले मुंबई पुलिस ने एक्सचेंज के दो अन्य अधिकारियों - जय बाहुखंडी और अमित मुखर्जी को गिरफ्तार किया था। सिन्हा की गिरफ्तारी एनएसईएल में 5500 करोड़ रुपये से ज्यादा के भुगतान संकट के संदर्भ में की गयी है। इन गिरफ्तारियों के साथ ही एमसीएक्स समूह पर जाँच एजेंसियों का शिकंजा कसता जा रहा है। इसी हफ्ते सोमवार को प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने एनएसईएल के साथ-साथ इसके प्रमोटर जिग्नेश शाह (Jignesh Shah) और इसके निदेशकों के विरुद्ध मामला दर्ज किया है। ईडी इस मामले में मनी लांडरिंग और अवैध रूप से विदेशों में धन भेजने के आरोपों की दृष्टि से जाँच करेगा। 

एनएसईएल प्रकरण में अंजनि सिन्हा की पत्नी की भूमिका भी संदिग्ध मानी जा रही है। बताया जाता है कि आर्थिक अपराध शाखा ने अंजनि सिन्हा की पत्नी से पूछताछ भी की है। सूत्रों के मुताबिक आरोप है कि एसएनपी डिजाइन्स नाम की कंपनी, जिसमें अंजनि सिन्हा की पत्नी निदेशिका हैं, को घाटा होने और पर्याप्त मार्जिन नहीं रहने पर भी एनएसईएल में सौदे करने की छूट दी गयी। (शेयर मंथन, 17 अक्टूबर 2013)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!