शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

जीरा कीमतों में बनी रहेगी तेजी : रेलिगेयर

जीरा पर रेलिगेयर सिक्योरिटीज की रिपोर्ट के मुताबिक इस साल बुवाई क्षेत्र में 25 से 30% की गिरावट की वजह से आने वाले समय में कीमतों में बढ़त देखने को मिल सकती है।

हालाँकि रिपोर्ट के मुताबिक पिछले कुछ दिनों से सप्लाई में बढ़ोतरी को देखते हुए कुछ वक्त तक कीमतों में उतार चढ़ाव देखने को मिल सकता है वहीं फसल वर्ष की पहली तिमाही में जीरा के निर्यात 40% की बढ़ोतरी देखी गयी है, और आने वाले समय में भी निर्यात में बढ़त देखने को मिल सकती है जिससे कीमतों में तेजी का संभावना बनी हुयी है।

रेलिगेयर के मुताबिक एनसीडीईएक्स पर जीरा के लिए मार्च कॉन्ट्रेक्ट का पहला समर्थन स्तर 14,360 और दूसरा समर्थन स्तर 14,240, वहीं पहला बाधा स्तर 14,720 और दूसरा बाधा स्तर 14,920 पर है। (शेयर मंथन 26 फरवरी 2015)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!