शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

जीरा में दीर्घावधि में तेजी का अनुमान

रेलिगेयर के मुताबिक इस वर्ष जीरे के उत्पादन में कमी की रिपोर्टों को देखते हुए दीर्घावधि में जीरे की कीमतों में तेजी का अनुमान है। एक ओर जहाँ कमजोर उत्पादन अनुमान के चलते बाजार धारणा को समर्थन मिला है वहीं नयी सौदेबाजी से पूर्व निर्यातक कीमतें टूटने का इंतजार करने और राजस्थान एवं गुजरात में मानसून की बारिश होने से तेजी की धारणा सीमित हुई है। रेलिगेयर का मानना है कि मई की तेजी के बाद कीमतों में काफी गिरावट आ चुकी है, इसलिए आगामी दिनों में तेजी देखने को मिल सकती है। इसके अलावा डॉलर की मजबूती से निर्यात पक्ष को समर्थन मिलेगा।
एनसीडीईएक्स में अगस्त वायदा के लिए इसका बंद भाव 15990 रुपये था। रेलिगेयर के मुताबिक आज इसे 15900 और फिर 15780 पर सहारा मिलने की उम्मीद रहेगी। आज इसके लिए 16150 रुपये और 16270 रुपये पर बाधा है। (शेयर मंथन, 22 जुलाई 2015)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!