शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

कमजोर मानसून की आशंका के बीच चने की कीमतों को मिल सकता है समर्थन

जून महीने में देश के मध्य और दक्षिणी भागों में सामान्य की तुलना में ज्यादा बारिश होने से दालों के बुआई क्षेत्र  में तेजी आयी है।

नतीजतन, चने की कीमतों में इस दौरान नरमी की स्थिति देखने की मिली लेकिन जुलाई में वर्षा की मात्रा में गिरावट आने से कीमतों में फिर उछाल देखी गयी है। चने के लिए रेलिगेयर का अनुमान है कि भारतीय मौसम विभाग द्वारा अगस्त सितंबर में मानसून के कमजोर रहने की संभावना के मद्देनज़र आने वाले समय में चने की कीमतों को समर्थन मिल सकता है। 

नसीडीईएक्स में सितंबर वायदा के लिए इसका बंद भाव 4594 रुपये था। रेलिगेयर के मुताबिक आज इसे 4544 और फिर 4508 पर सहारा मिलने की उम्मीद रहेगी। आज इसके लिए 4625 रुपये और 4648 रुपये पर बाधा है। (शेयर मंथन, 6 अगस्त 2015)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!