शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

अच्छी माँग से मिल सकता है चने को समर्थन: रेलिगेयर

खरीफ दलहनी फसलों की बुआई का सीजन समाप्ति की ओर जैसे जैसे बढ़ता जा रहा है।

वैसे वैसे चने की माँग में इजाफा देखने को मिल रहा है। लेकिन व्यापारियों को यह भी ध्यान रखना चाहिए कि बुआई रकबे में बढ़ोतरी की खबरों के बीच मंडियों में चने की आवक बढ़ जाने से चने की कीमतों में कोई विशेष तेजी देखने को नहीं मिल रही है। चने की लिए रेलिगेयर की सलाह है कि आगामी दिनों में चने की घरेलू त्यौहारी माँग में इजाफा होनें और खराब मानसून की आशंका की कारण आने वाले समय में चनें की कीमत को थोड़ा समर्थन मिल सकता है।

एनसीडीईएक्स में सितंबर वायदा के लिए इसका बंद भाव 4533 रुपये था। रेलिगेयर के मुताबिक आज इसे 4510 और फिर 4480 पर सहारा मिलने की उम्मीद रहेगी। आज इसके लिए 4570 रुपये और 4600 रुपये पर बाधा है। 

(शेयर मंथन)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!