शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

चने की कीमतों में तेजी का अनुमान

माँग में सुधार के चलते मंगलवार को चने की कीमतों में तेजी का रुख देखा गया।

राजस्थान, मध्य प्रदेश, और महाराष्ट्र के अलावा जलगाँव, गुलबर्गा और अकोला मंडियों में भी अब चने के स्टॉक में कमी देखी जा रही है। चने के लिए रेलिगेयर की सलाह है कि चने के घटते स्टॉक और नयी फसल की आवक में अभी लंबे समय को देखते हुए चने की कीमतों में तेजी का अनुमान है।
एनसीडीईएक्स में सितंबर वायदा के लिए इसका कल का बंद भाव 4727 रुपये था। रेलिगेयर के मुताबिक आज इसे 4700 और फिर 4680 पर सहारा मिलने की उम्मीद रहेगी। आज इसके लिए 4762 रुपये और 4790 रुपये पर बाधा है। (शेयर मंथन, 19 अगस्त 2015)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!