शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

जीरे की कीमतों में तेजी के संकेत : रेलिगेयर

जीरे की बढ़ती माँग और मंडियों में घटते स्टॉक के कारण मंगलवार को जीरे की कीमतों में अच्छी खासी तेजी देखी गयी। रुपये की तुलना में डॉलर का मूल्य बढ़ने से भी निर्यातकों को अतिरिक्त समर्थन मिल रहा है। जीरे के लिए रेलिगेयर की सलाह है कि जीरे की कीमतो में तेजी का रुख बरकरार रह सकता है। निर्यात बढ़ने से जीरे की कीमतों को तेजी देखने को मिल सकती है।
एनसीडीईएक्स में सितंबर वायदा के लिए इसका कल का बंद भाव 16230 रुपये था। रेलिगेयर के मुताबिक आज इसे 16100 और फिर 16000 पर सहारा मिलने की उम्मीद रहेगी। आज इसके लिए 16350 रुपये और 16500 रुपये पर बाधा है। (शेयर मंथन, 19 अगस्त 2015)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!