शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

ग्वार गम में रह सकती है सीमित तेजी : रेलिगेयर

कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट और चीन द्वारा अपनी मुद्रा घटाये जाने का नकरात्मक प्रभाव गम के निर्यात पर पड़ सकता है।

क्योंकि अमेरिका और यूरोप में पहले से ही माँग कमजोर बनी हुई है। ग्वार गम के लिए रेलिगेयर की सलाह है कि रुपये की तुलना में डॉलर का मूल्य बढ़ने से बाजार धारणा को कुछ समर्थन मिल सकता है लेकिन जब तक ऐसा नहीं होता तब तक कीमतों में सीमित तेजी बने रहने का अनुमान है।
एनसीडीईएक्स में सितंबर वायदा के लिए इसका बंद भाव 8050 रुपये था। रेलिगेयर के मुताबिक आज इसे 7880 और फिर 7740 पर सहारा मिलने की उम्मीद रहेगी। आज इसके लिए 8150 रुपये और 8220 रुपये पर बाधा है। (शेयर मंथन, 20 अगस्त 2015)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!