शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

चने की कीमतों को मिल सकता है समर्थन : रेलिगेयर

मौजूदा निचली कीमतों पर चने की माँग में कुछ सुधार आने से मंगलवार को चने की कीमतों में तेजी का रुझान देखने को मिला।

आने वाले समय में त्यौहारी सीजन के कारण चने की माँग में और तेजी आने की संभावना है। चने के लिए रेलिगेयर का अनुमान है कि घरेलू माँग में इजाफा होने और मंडियों में स्टॉक में कमी आने के कारण चने की कीमत को समर्थन मिल सकता है।
एनसीडीईएक्स में सितंबर वायदा के लिए इसका बंद भाव 4767 रुपये था। रेलिगेयर के मुताबिक आज इसे 4732 और फिर 4712 पर सहारा मिलने की उम्मीद रहेगी। आज इसके लिए 4796 रुपये और 4832 रुपये पर बाधा है। (शेयर मंथन, 28 अगस्त 2015)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!