शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

माँग में गिरावट के कारण ग्वार गम में रह सकती है सीमित तेजी : रेलिगेयर

पिछले कुछ दिनों में ग्वार गम की कीमतों में देखी गयी तेजी के बाद ग्वार गम की माँग में गिरावट दर्ज हुई है।

जिस कारण ग्वार गम की कीमतों में भी नरमी आयी है। हालाँकि व्यापारियों का मानना है कि निकट भविष्य में ग्वार गम कीमतों में कोई व्यापाक गिरावट की संभावना नहीं है। और अगर गिरावट की स्थिति बनती भी है तो गिरावट सीमित ही होगी।
ग्वार गम के लिए रेलिगेयर की सलाह है कि रुपये की तुलना में डॉलर के मजबूत होनें से ग्वार गम की बाजार धारणा में कुछ सकारात्मक रुझान बन सकता है। लेकिन जब तक ऐसा नही होता तब तक ग्वार गम में सीमित तेजी ही बनी रहेगी।

एनसीडीईएक्स में सितंबर वायदा के लिए इसका बंद भाव 8790 रुपये था। रेलिगेयर के मुताबिक आज इसे 8620 और फिर 8500 पर सहारा मिलने की उम्मीद रहेगी। आज इसके लिए 8940 रुपये और 9120 रुपये पर बाधा है। (शेयर मंथन, 28 अगस्त 2015)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!