शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

चीनी की कीमतों में बढ़त के संकेत

पश्चिमी भारतीय चीनी मिल संगठन द्वारा हाल ही में कराये गये सर्वे के अनुसार आगामी सीजन में महाराष्ट्र में गन्ने की खेती इस सीजन के लगभग बराबर रह सकती है। लेकिन बारिश की अनियमितता के कारण उत्पादकता में 25-30% की गिरावट हो सकती है। हाजिर बाजारों में आवक स्थानीय खरीददारी के लगभग बराबर है इसलिए कीमतों पर फिलहाल कोई दबाव नही है।
चीनी के लिए एसएमसी ग्लोबल सिक्योरिटीज की सलाह है कि चीनी वायदा अक्टूबर की कीमतों में बढ़त जारी रह सकती है। और कीमतों में 2500 रू तक की बढ़त दर्ज हो सकती है। क्योंकि कारोबारियों को अधिक निर्यात की उम्मीद है।
कोलकाता में चीनी की हाजिर कीमतें 2746.90 रुपये रही है। और चीनी का पिछला बंद भाव 2765 रुपये रहा है।
(शेयर मंथन 4 सितंबर 2015)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!