शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

कच्चे तेल की कीमतों में नरमी के संकेत

उत्तरी सागर में तेल उत्पादन में आयी तेजी की खबरों और अधिक सप्लाई की खबरों के कारण कच्चा तेल वायदा की कीमतों में 3% से अधिक की गिरावट दर्ज हुई है। पिछले हफ्ते अमेरिकी तेल रिंगों की संख्या 675 से 13 कम होकर 662 रह गयी थी। ओपेक तेल उत्पादन बढ़ाने को लेकर अडिग हैं क्योंकि इन देशों के पास अपने खर्चों को पूरा करने के लिए कोई विकल्प नहीं है।
कच्चे तेल के लिए एसएमसी ग्लोबल सिक्योरिटिज (SMC Global Securities) की सलाह है कि कच्चा तेल वायदा की कीमतों में नरमी रहने की संभावना है। कुल मिलाकर कीमतें एमसीएक्स में 2900-3000 रु के दायरे में कारोबार कर सकती है। नेचुरल गैस वायदा कीमतों के 175-183 रु के दायरे में रहने की संभावना है।
(शेयर मंथन,10 सितंबर 2015)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!