शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

कम आवक के चलते सोयाबीन की कीमतें स्थिर

शुक्रवार को सोयाबीन में जबरदस्त बिकवाली का रुझान देखने को मिला। इस वर्ष सोयाबीन की उपज 46.9 बुशल प्रति एकड़ रहने का अनुमान है जो पिछले वर्ष की रिकार्ड 47.8 बुशल प्रति एकड़ की उपज के बाद अब तक की सबसे ज्यादा उपज होगी।
सोयाबीन के लिए रेलिगेयर की सलाह है कि मध्य प्रदेश की कुछ मंडियों में नई फसल की आवकों के निकलने के समाचार मिल रहे हैं। हालाँकि, इन नयी आवकों का आकार फिलहाल काफी कम है जिससे किमतों पर कोई विशेष दबाव की स्थिति नहीं बन पा रही है।
एनसीडीईएक्स में सितंबर वायदा के लिए इसका बंद भाव 3201 रुपये था। रेलिगेयर के मुताबिक आज इसे 3180 और फिर 3160 पर सहारा मिलने की उम्मीद रहेगी। आज इसके लिए 3222 रुपये और 3250 रुपये पर बाधा है। (शेयर मंथन, 14 सितंबर 2015)

 

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!