शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

चने में रहेगी सीमित तेजी: रेलिगेयर

आधिकारिक रिपार्टों के अनुसार देश में मानसून कमजोर रहने के बावजूद 11 सितंबर 2015 तक लगभग 110.08 लाख हेक्टेयर क्षेत्र में खरीफ दलहनी फसलों की बुआई हो चुकी है। जबकि इसकी तुलना में पिछले वर्ष की समानावधि में मात्र 99.14 लाख हेक्टेयर में ही बुआई हो पायी थी। दलहनी फसलो की बुआई बढ़ने से कीमतों में तेजी सीमित बनी हुई है। इसके अतिरिक्त चने में त्यौहारी सीजन की माँग निकलने से चने की कीमतों में मजबूती की रुझान बना हुआ है। चने के लिए रेलिगेयर की सलाह है चने की अच्छी बुआई के चलते तेजी सीमित रहने की उम्मीद है।
एनसीडीईएक्स में सितंबर वायदा के लिए इसका बंद भाव 4374 रुपये था। रेलिगेयर के मुताबिक आज इसे 4288 और फिर 4140 पर सहारा मिलने की उम्मीद रहेगी। आज इसके लिए 4444 रुपये और 4488 रुपये पर बाधा है। (शेयर मंथन, 15 सितंबर 2015)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!