शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

हल्दी की कीमतों में गिरावट जारी रहने की उम्मीद

मंडियों में फिंगर किस्म की हल्दी 7400 से 7500 रुपये के दायरे में कारोबार कर रही है। फिंगर किस्म की हल्दी में पिछले हफ्ते में 200 रुपये की गिरावट दर्ज हुई है। हल्दी के कीमतों में पूरे देश में नरमी देखने को मिल रही है। हल्दी उत्पादक प्रदेश, आंध्र प्रदेश में खराब मौसम और बारिश के चलते उत्तर भारत से कोई भी नया आर्डर हल्दी कारोबारियों को नहीं मिल रहा है। इसलिए हल्दी की कीमतों में रोज गिरावट दर्ज हो रही है।
हल्दी के लिये एसएमसी ग्लोबल सिक्योरिटीज (SMC Global Securities) की सलाह है कि हाजिर बाजारों में कमजोर माँग के चलते हल्दी वायदा अक्टूबर की कीमतें 7800-8100 रुपये के दायरे में कारोबार कर सकती हैं।
निजामाबाद में हल्दी की हाजिर कीमतें 8,111 रुपये रही हैं। और हल्दी की पिछला बंद भाव 8075 रुपये था
(शेयर मंथन, 22 सितंबर 2015)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!