शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

इलायची में गिरावट की संभावना

इलायची की कीमतों में अभी गिरावट की संभावना बनी हुई है। इलायची के निर्यातक अभी खरीददारी में रुचि नहीं दिखा रहे हैं। और संभवत: अच्छी किस्म की इलायची के आवक का इंतजार कर रहे हैं।
इलायची की कटाई जारी है। अक्टूबर के अंतिम हफ्ते और नवम्बर के पहले हफ्ते में आवक में तेजी आने के कारण कीमतों में नरमी रह सकती है। मौजूदा सीजन में इलायची का कुल उत्पादन 12000-13000 टन है जो पिछले वर्ष के उत्पादन के लगभग बराबर है।
इलायची के लिए एसएमसी ग्लोबल सिक्योरिटीज (SMC Global Securities) की सलाह है कि इलायची वायदा अक्टूबर की कीमतों में नरमी के रुख के साथ 775 रुपये तक गिरावट हो सकती है।
वंदनमेन्दू में इलायची की हाजिर कीमतें 807.50 रुपय रही हैं और इलायची की पिछला बंद भाव 810.90 रुपये था। (शेयर मंथन, 6 अक्टूबर 2015)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!