शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

चीनी में तेजी की संभावना

चीनी की कीमतों में तेजी का रुख बना रह सकता है।
ट्रांसपोर्टरों की हड़ताल और कम कीमतों पर मिलों द्वारा बिकवाली नहीं करने पर और त्यौहारों के कारण अधिक माँग के कारण हाजिर बाजारों में चीनी की कीमतों में 90-120 रुपये की बढ़ोतरी हुई है। चीनी वायदा (नवम्बर) की कीमतें तेजी के रुख के साथ 5150- 5350 रुपये के दायरे में कारोबार कर सकती है।
चीनी के लिए एसएमसी ग्लोबल सिक्योरिटीज की सलाह है कि चीनी वायदा अक्टूबर की कीमतें तेजी के रुख के साथ 2730 रुपये के स्तर पर पहुँच सकती है।
कोलकाता में चीनी की हाजिर कीमतें 2937.50 रुपये रही है और चीनी का पिछला बंद भाव 2800 रुपये रहा है। (शेयर मंथन, 6 अक्टूबर 2015)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!