शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

चने में सीमित तेजी की संभावना

चने की कीमतों में तेजी की संभावना बनी हुई है।


चने के स्टॉक में कमी देखी जा रही है। स्थानीय मंडियों में लगभग 5-6 लाख टन चने का भंडार होने का अनुमान है। जबकि पिछले वर्ष की समान अवधि में कुल भंडार 8-9 लाख टन था। आगामी त्यौहारी सीजन के चलते चने की माँग में बढ़ोतरी हो सकती है जिस कारण चने में तेजी की संभावना बनी हुई है।
चने के लिए एसएमसी ग्लोबल सिक्योरिटीज की सलाह है कि चना वायदा सितंबर की कीमतें तेजी के रुख के साथ 5060 रुपये से ऊपर कारोबार कर सकती है।
दिल्ली में चने की हाजिर कीमतें 5166.65 रुपये रही है। चने का पिछला बंद भाव 5284.85 रुपये रहा है।
(शेयर मंथन 13 अक्टूबर 2015)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!