शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

सरसों और सीपीओ में गिरावट की संभावना - एसएमसी

सोयाबीन वायदा (दिसंबर) की कीमतों के 2,820-2,865 रुपये के दायरे में कारोबार करने की संभावना है।

आपूर्ति और माँग के लगभग बराबर होने के कारण बेंचमार्क बाजार इंदौर में सोयाबीन की कीमतें 2,525-2750 रुपये के स्तर पर स्थिर हैं। एक ओर सोयाबीन की घरेलू और निर्यात माँग काफी कम होने के कारण हाजिर बाजारों में पेराई मिलों की ओर से सोयाबीन की माँग काफी कम है। मिलों के लिए सोयाबीन की पेराई मार्जिन 200 रुपये प्रति टन के बावजूद सोयाबीन की माँग कम होने से सोयाबीन की खरीदारी कम हो रही है। रिफाइंड सोया तेल वायदा (दिसंबर) की कीमतों के नरमी के रुझान के साथ 705 रुपये तक गिरावट दर्ज करने की संभावना है। बेंचमार्क बाजार इंदौर में सोया तेल की कीमतें 3 रुपये कम होकर 692 रुपये प्रति 10 किलो ग्राम हो गयी हैं। कारोबारियों के अनुसार सोया तेल की रिटेल माँग सुस्त होने के कारण थोक कारोबारी भी काफी कम मात्रा में खरीदारी कर रहे हैं। दूसरी ओर घरेलू माँग को पूरा करने के लिए देश के बंदरगाहों पर सोया तेल का पर्याप्त स्टॉक है। सीपीओ वायदा (नवंबर) की कीमतों में 554 रुपये तक गिरावट होने की संभावना है। मलेशियान पॉम ऑयल वायदा में नरमी और सुस्त माँग के कारण हाजिर बाजारों में रिफाइंड पॉम ऑयल की कीमतों में गिरावट हुई है। कारोबारियों के अनुसार खुदरा माँग के कारण हाजिर बाजारों में नरमी की भावना हैं। सोया तेल की कीमतों में नरमी के कारण मलेशियन पाॉम ऑयल वायदा की कीमतें लगभग 4 वर्ष के निचले स्तर पर पहुँच गयी हैं। सरसों वायदा (दिसंबर) की कीमतों में 3,920-3,910 रुपये तक गिरावट होने की संभावना है। अधिक कीमतों पर मिलों की ओर से कमजोर माँग के कारण जयपुर बाजार में सरसों की कीमतें 5 रुपये की गिरावट के साथ 4,005 रुपये किलो ग्राम हो गयी हैं। (शेयर मंथन, 15 नवंबर 2017)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!