शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

सोयाबीन और सरसों में सकारात्मक रुझान - एसएमसी

सोयाबीन वायदा (दिसंबर) की कीमतें 2,930-3,000 रुपये के दायरे में कारोबार कर सकती हैं।

कम होती आवक के कारण बेंचमार्क बाजार इंदौर में सोयाबीन की कीमतें 25 रुपये से बढ़ कर 2,750-2,950 रुपये हो गयी हैं। दूसरी ओर अधिक कीमतों पर सोयामील की कमजोर माँग के कारण बेंचमार्क बाजोर इंदौर में सोयाबीन की कीमतें 400 रुपये कम होकर 22,100 रुपये प्रति टन हो गयी हैं। रिफाइंड सोया तेल वायदा (दिसंबर) की कीमतें 728-735 रुपये के दायरे में कारोबार कर सकती हैं। सीमित आवक के कारण बेंचमार्क बाजार इंदौर में सोया तेल की कीमतें 725 रुपये प्रति किलो ग्राम पर स्थिर हैं। हाजिर बाजारों में सोया तेल की खुदरा माँग कम होने से अधिकांश थोक कारोबारी बाजार से दूरी बनाये हुए हैं। इसके अतिरिक्त निकट भविष्य की आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए बंदगाहों और पाइपलाइन में पर्याप्त स्टॉक है। सीपीओ वायदा (दिसंबर) की कीमतों के कारण बेंचमार्क कांडला बंदरगाह पर रिफाइंड पॉम ऑयल कीमतें 2 रुपये कम होकर 643 रुपये प्रति 10 किलो ग्राम हो गयी हैं। आरबीडी पॉमोलीन की खुदरा माँग काफी कम है। जाड़े के दिनों में आरबीडी पॉमोलीन जम जाता है इस लिए कारोबारी अन्य खाद्य तेलों की अधिक खरीदारी कर रहे हैं। सरसों वायदा (दिसंबर) की कीमतें तेजी के रुझान के साथ 4,070-4,140 रुपये के दायरे में साइडवेज कारोबार करने की संभावना है। बेंचमार्क बाजार जयपुर में सरसों की कीमतें 9 महीने के उच्च स्तर 4,235 रुपये प्रति 100 किलो ग्राम के स्तर पर पहुँच गयी हैं। राजस्थान में सरसों की बुआई अभी तक बाजार के अनुमान से कम हुई है। राजस्थान सरकार के आँकड़ों के अनुसार 20 नवंबर तक 18.9 लाख हेक्टेयर में सरसों की बुआई हुई है। जबकि पिछले वर्ष समान अवधि में 23.66 लाख हेक्टयर में बुआई हुई थी। (शेयर मंथन, 29 नवंबर 2017)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!