शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

ग्वारसीड, ऑयल सीड केक में तेजी, कपास में सीमित कारोबार की संभावना - एसएमसी

कपास वायदा (अप्रैल) की कीमतों के 980-1005 रुपये के दायरे में साइडवेज कारोबार करने की संभावना है।

महाराषट्र सरकार ने किसानों से कहा है कि वे गुलाबी कीटों के प्रकोप से प्रभावित कपास को 31 दिसम्बर तक नष्ट कर दे और गुलाबी कीटों के फिर से फैलने से रोकने के लिए ‘फरदार’ वेराइटी के कपास की कटाई नही करें। गुलाबी कीटों के प्रकोप के कारण मौजूदा खरीफ सीजन में फसल नुकसान से किसानों को काफी नुकसान हो रहा है। ग्वारसीड वायदा (जनवरी) की कीमतों में 4,000 रुपये तक तेजी बरकरार रहने की संभावना है। कम होती आपूर्ति के कारण राजस्थान के प्रमुख बाजारों में ग्वारसीड और ग्वारगम की कीमतों में तेजी का रुझान है। पिछले हफ्ते में हाजिर बाजारों में ग्वारसीड की आपूर्ति कम हुई है। पिछले 2-4 हफ्तों से आवक कम हो रही है। ग्वारगम की माँग अधिक है। जोधपुर के बेंचमार्क बाजार में ग्वारसीड की कीमतें 50 रुपये बढ़ कर 4,000 रुपये प्रति 100 किलो ग्राम हो गयी है, जबकि ग्वारगम की कीमतें 1,750 रुपये बढ़ कर 8,650 रुपये हो गयी है। कॉटन ऑयल सीड केक वायदा (जनवरी) की कीमतों में 1,760-1,780 रुपये तक तेजी दर्ज किये जाने की संभावना है। स्टॉकिस्टों की ओर से लगातार माँग के कारण बेंचमार्क कड़ी बाजार में कॉटन ऑयल सीड केक की कीमतें 15 रुपये बढ़ कर 1,725 रुपये प्रति 100 किलो ग्राम हो गयी हैं। स्टॉकिस्टों और पशु आहार निर्माताओं की ओर से कॉटन ऑयल सीड केक की अधिक माँग हो रही है। (शेयर मंथन, 20 दिसंबर 2017)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!