शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

सोयाबीन, रिफाइंड सोया तेल और सरसों में सीमित कारोबार की संभावना - एसएमसी

सोयाबीन वायदा (जनवरी) की कीमतों के 3,085-3,120 रुपये के दायरे में कारोबर करने की संभावना है।

सीमित माँग के कारण बेंचमार्क बाजार इंदौर में सोयाबीन की कीमतें 2,925-3,125 रुपये के दायरे में स्थिर हैं। सोयामील की ब्रिकी के समान्य होने के कारण मिलों द्वारा सोयबीन की खरीदारी जरूरत के अनुसार हो रही है सोयाबीन की पेराई मार्जिन काफी कम होने के कारण भी मिलों द्वारा खरीदारी कम की जा रही है। रिफाइंड सोया तेल वायदा (जनवरी) की कीमतों के 555-556 रुपये के दायरे में कारोबार करने की संभावना हैं। सीमित माँग के कारण बेंचमार्क कांडला बंदरगाह पर रिफाइंड पॉम ऑयल की माँग काफी कम है क्योंकि जाड़े के दिनों में पॉम ऑयल जम जाता है। सरसों वायदा (जनवरी) की कीमतों 3,800-3,900 रुपये के दायरे में साइडवेज कारोबार कर सकती है। सरसों तेल और सरसों केक की कमजोर माँग के कारण बेंचमार्क जयपुर बाजार में सरसों की कीमतें 25 रुपये की गिरावट के साथ 5 हफ्ते के निचले स्तर 4,090 रुपये प्रति 100 किलो ग्राम के स्तर पर पहुँचने गयी हैं। कृषि मंत्रालय के अनुसार देश में सरसों की कुल बुआई 6.3 मिलियन हेक्टेयर से अधिक हो गयी है, जो पिछले वर्ष की समान अवधि की तुलना में 7.9% कम है। (शेयर मंथन, 29 दिसंबर 2017)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!