शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

सोयाबीन, रिफाइंड सोया तेल और सरसों में मंदी - एसएमसी

सोयाबीन वायदा (जनवरी) की कीमतें 3,055-3,105 रुपये के दायरे में कारोबार करने की संभावना है।

सीमित माँग के कारण बेचमार्क बाजार इंदौर में सोयाबीन की कीमतें 2,850- 3,050 रुपये के दायरे में स्थिर हैं। सोयामील की स्थिर बिक्री को देखते हुए मिलें सोयाबीन की खरीदारी भी जरूरत के अनुसार ही कर रही हैं। सीमित माँग के कारण बेंचमार्क बाजार इंदौर में सोयामील की कीमत 23,500 रुपये प्रति टन पर स्थिर हैं। 2 जनवरी 2018 तक रॉटरडम में भारतीय सोयामील की कीमत 399 डॉलर प्रति टन, जबकि रॉटरडम में अर्जेटिना के सोयामील की कीमतें 368 टन प्रति है। रिफाइंड सोया तेल वायदा (जनवरी) की कीमतों के 724-730 रुपये के दायरे में कारोबार करने की संभावना है। पेराई मिलों के पास सोयबीन की कम उपलब्धता के कारण बेंचमार्क बाजार इंदौर में सोया तेल की कीमतें 5 रुपये बढ़ कर 720 रुपये प्रति किलो ग्राम हो गयी है। कारोबारियों के अनुसार आगामी मकर संक्रांति के कारण सोया तेल की खुदरा माँग में बढ़ोतरी हुई है। सीपीओ वायदा (जनवरी) की कीमतों के 556-561 रुपये के दायरे में साइडवेज कारोबार करने की संभावना है। सुस्त कारोबार के कारण बेंचमार्क कांडला बंदरगाह पर रिफाइंड पॉम ऑयल की कीमतें 2 रुपये बढ़ कर 622 रुपये प्रति 10 किलो ग्राम हो गयी है। चीन द्वारा लूनर नववर्ष अवकाश से पहले स्टॉक जमा किये जाने की संभावना से पॉम ऑयल की माँग मे बढ़ोतरी हो सकती है। सरसों वायदा (जनवरी) की कीमतें नरमी के रुझान के साथ 3,910-3,980 रुपये के दायरे में कारोबार कर सकती है। सरसों केक की कम बिक्री के कारण मिलों द्वारा सरसों की काफी कम खरीदारी की जा रही है। तेल मिलों की ओर से कमजोर माँग के कारण बेंचमार्क जयपुर बाजार में सरसों की कीमतें 4,065 रुपये प्रति 100 किलो ग्राम हो गयी हैं। पेराई मार्जिन कम होने के कारण मिलों की ओर से सरसों की माँग कम हो रही है। (शेयर मंथन, 03 जनवरी 2018)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!