शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

कपास में सुस्ती, कॉटन ऑयल सीड केक और चने में तेजी की उम्मीद - एसएमसी

कपास वायदा (अप्रैल) की कीमतों के 988-1,010 रुपये के दायरे में कारोबार करने की संभावना है।

अमेरिकी कृषि विभाग ने 2017-18 (अगस्त-जुलाई) में भारत कपास उत्पादन के अनुमान को लगातार दूसरे महीने कम किया है। अमेरिकी कृषि विभाग की मासिक रिपोर्ट के अनुसार दिसंबर के 29.5 मिलियन बेल की तुलना में 29.3 मिलियन बेल कपास उत्पादन का अनुमान लगाया गया है। रिपोर्ट के अनुसार के लिए भारत में अंतिम स्टॉक 12.98 मिलियन बेल रह सकता है, जबकि दिसंबर 13.18 मिलियन बेल रहने का अनुमान था। चना वायदा (मार्च) की कीमतों के तेजी के रुझान के साथ 3,795-3,855 रुपये के दायरे में कारोबार करने की संभावना है। हाजिर बाजारों में स्टॉकिस्ट और मिलें निचले स्तर पर खरीदारी में सक्रिय हैं। पिछले दो हफ्ते से देखा गया है कि नरमी के रुझान पर रोक लगी है और ओपेन इंटेरेस्ट में बढ़ोतरी हो रही है जिससे कारोबारियों के बीच खरीदारी के लिए विश्वास बढ़ता जा रहा है।
कॉटन ऑयल सीड केक वायदा (फरवरी) की कीमतों के नरमी के रुझान के साथ 1,760-1,790 रुपये के दायरे में कारोबार करने की संभावना है। कमजोर माँग के कारण बेंचमार्क कड़ी बाजार में कॉटन ऑयल सीड केक की कीमतें 20 रुपये की गिरावट के साथ 1,730 रुपये प्रति 100 किलो ग्राम के स्तर पर पहुँच गयी हैं। अधिक कीमतों पर पशु आहार निर्माताओं और स्टॉकिस्टों की ओर से कॉटन ऑयल सीड केक की थोक माँग कम हुई है। किसान तूर चूरी, चना चूरी और बाजरा चूरी जैसे सस्ते विकल्पों की ओर रूख कर रहे हैं जो 1,200-1,600 रुपये प्रति 100 किलो ग्राम पर उपलब्ध है। (शेयर मंथन, 17 जनवरी 2018)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!