शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

सोयाबीन में मंदी, सीपीओ में बढ़त की संभावना - एसएमसी

सोयाबीन वायदा (अप्रैल) की कीमतों के 3,700-3,785 रुपये के दायरे में कारोबार करने की संभावना है।
घरेलू और विदेशी बाजारों में सोयामील की कमजोर माँग के कारण हाजिर बाजारों में सोयाबीन की कीमतों में नरमी का रुझान है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में भारतीय सोयामील की अधिक कीमतों के कारण माँग कम हो रही है। सोयाबीन की कीमतों में बढ़ोतरी के बाद स्टॉकिस्टों और कारोबारियों की ओर से सोयाबीन की खरीदारी अचानक कम हो गयी है। लेकिन पेराई मार्जिन के बेहतर रहने से मिलें अभी खरीदारी कर रही हैं। रिफाइंड सोया तेल वायदा (अप्रैल) की कीमतों को 777 रुपये के नजदीक सहारा रह सकता है और रुपये के कमजोर होने के कारण कीमतों में थोड़ी बढ़त दर्ज की जा सकती है। डॉलर के मुकाबले रुपया चार महीने के निचले स्तर 65.20 पर फिसल गया है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में तेजी के रुझान पर सीपीओ वायदा (मार्च) की कीमतों 655 रुपये तक बढ़त दर्ज करने की संभावना है। रिंगिट के कमजोर होने के बाद माँग में बढ़ोतरी होने की संभावना से मलेशियन पॉम ऑयल की कीमतों में बढ़त दर्ज की गयी है। सरसों वायदा (अप्रैल) की कीमतों के नरमी के रुझान के साथ 3,990-4,060 रुपये के दायरे में कारोबार करने की संभावना है। अधिक उत्पादन अनुमान के साथ ही बढ़ती आवक के कारण राजस्थान के प्रमुख बाजारों में सरसों की कीमतों में गिरावट को देखते हुए मिलों ने थोक खरीदारी कम दर दी है। मिलें सरसों का स्टॉक जमा करने के लिए अभी कीमतों में आगे भी गिरावट का इंतेजार कर रही है और अभी काफी कम खरीदारी कर रही हैं। (शेयर मंथन, 21 मार्च 2018)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!