शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

कपास में जवाबी खरीद के संकेत, चने में थम सकती है गिरावट - एसएमसी

सीमित दायरे में कारोबार की संभावन के साथ कपास वायदा (अप्रैल) में थोड़ी जवाबी खरीद हो सकती है।
भारत में 2018-19 में कपास की बुआई में 12% की कमी हो सकती है, क्योंकि मौजूदा सीजन में गुलाबी कीटो के प्रकोप से उत्पादन में कमी आने से किसान अन्य फसलों की खेती कर सकते हैं। मौजूदा सीजन के 12.26 मिलियन हेक्टेयर की तुलना में 2018-19 में कपास की बुआई कम होकर 10.8 मिलियन हेक्टेयर में होने का अनुमान है। ग्वारगसीड वायदा (अप्रैल) की कीमतें 4,100 रुपये तक गिरावट दर्ज कर सकती हैं। विदेशी बाजारों से ग्वारगम की कमजोर माँग के कारण पेराई के लिए ग्वारसीड की माँग कम हो रही है और खरीदार थोक खरीदारी नही करना चाहते हैं। बाजारों में ग्वारसीड का स्टॉक भी काफी अधिक है। ग्वारगम की निर्यात माँग में तेजी आने पर ही कीमतों में तेजी दर्ज की जा सकती है। चना वायदा (अप्रैल) की कीमतों को 3,600 के स्तर पर सहारा मिलने की संभावना है और आयात शुल्क में बढ़ोतरी की खबरों से कीमतों की गिरावट पर रोक लग सकती है। सरकार ने काबुली चने पर सीमा शुल्क 40% से बढ़ा कर 60% कर दिया है। मौजूदा रबी सीजन में दालों के अधिक उत्पादन अनुमान के बाद कीमतों में भारी गिरावट के बाद सरकार ने यह कदम उठाया है। (शेयर मंथन, 21 मार्च 2018)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!