शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

सोयाबीन और सीपीओ में तेजी की संभावना, सरसों में मंदी के संकेत - एसएमसी

सोयाबीन वायदा (अप्रैल) की कीमतों में तेजी का रुझान बरकरार रह सकता है।
इसकी कीमतें 3,750 रुपये के नजदीक सहारे के साथ 3,850 रुपये के स्तर पर पहुँच सकती हैं। यूएसडीए के अनुसार भारत में बाजार वर्ष 2017-18 में सोयाबीन का उत्पादन अनुमान 9.5 मिलियन टन से कम करके 9 मिलियन टन किये जाने के बाद आपूर्ति में कमी की आशंका के कारण कीमतों को मदद मिलने की उम्मीद है। लेकिन चीन और अमेरिका के बीच गहराते व्यापार युद्ध की आशंका से अमेरिकी सोयाबीन की आपूर्ति के बाधित होने की संभावना को देखते हुए कारोबारियों को भारी खरीदारी करने से बचना चाहिए। नवीनतम खबरों में अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने चीन पर 100 बिलियन डॉलर का अतिरिक्त टैरिफ लगाने के लिए पुनर्विचार करने के लिए अपने अधिकारियों को निर्देश दिया है, जिससे दोनों देशों के बीच व्यापार युद्ध में बढ़ोतरी होने की संभावना है।
रिफाइंड सोया तेल वायदा (अप्रैल) की कीमतें 775-785 रुपये के दायरे में कारोबार कर सकती हैं। सीबोट में सोया तेल की कीमतों में नरमी के रुझान पर घरेलू सोया तेल की कीमतों की बढ़त पर रोक लगी रह सकती है। इसके अतिरिक्त गर्मी के मौसम में घरेलू खपत में कमी आने से भी सोया तेल की खरीदारी धीमी हो गयी है।
सीपीओ वायदा (अप्रैल) की कीमतें 650 रुपये के नजदीक सहारे के साथ बढ़त दर्ज कर सकती हैं। रॉयटर पोल के अनुसार मार्च के अंत तक मलेशियन पॉम ऑयल के भंडार के पांच महीने के निचले स्तर पर पहुँचने की रिपोर्ट के बाद अंतरराष्ट्रीय बाजार में तेजी के रुझान पर पॉम ऑयल की कीमतों को मदद मिल सकती है। मलेशियन पॉम ऑयल बोर्ड द्वारा 10 अप्रैल को आँकड़ें जारी किये जायेंगे। सरसों वायदा (अप्रैल) की कीमतों के नरमी के रुझान के साथ 3,930-3,980 रुपये के दायरे में कारोबार करने की संभावना है। वर्तमान समय में, पेराई मार्जिन 150 रुपये प्रति टन है, इसलिए मिलें सरसों की खरीदारी नही कर रही हैं। (शेयर मंथन, 09 अप्रैल 2018)
 

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!