शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

सोयाबीन में थमी रह सकती है गिरावट, सरसों में तेजी का रुझान - एसएमसी

सोयाबीन वायदा (जून) की कीमतों को 3,660 रुपये के स्तर पर सहारा रह सकता है, जिससे इसमें गिरावट पर रोक लगी रह सकती है।
रिफाइंड सोया तेल और सोयामील के कम कारोबार के कारण सोयाबीन की हाजिर कीमतें लगभग सपाट हैं। बेंचमार्क इंदौर बाजार में सोयाबीन की हाजिर कीमतें 3,500-3,700 रुपये प्रति 100 किलो ग्राम के दायरे में स्थिर हैं, जबकि सोयामील की कीमतें 29,900 रुपये के स्तर पर स्थिर हैं। वर्तमान समय में सोयाबीन की घरेलू माँग बहुत अधिक नही है, लेकिन पॉल्टी की कीमतों में बढ़ोतरी के बाद सोयामील की माँग में वापसी होने की उम्मीद है।
वहीं रिफाइंड सोया तेल वायदा (जून) की कीमतों में तेजी के रुझान के साथ 764-769 रुपये के दायरे में कारोबार करने की संभावना है, जबकि सीपीओ वायदा (मई) की कीमतें 643-652 रुपये के दायरे में कारोबार कर सकती हैं। रुपये के कमजोर होने के कारण खाद्य तेलों का आयात महंगा होने से कीमतों को मदद मिल रही है। कारोबारियों को उम्मीद है कि निकट भविष्य में बीएमडी में पॉम ऑयल की कीमतें 2,400 रिंगिट प्रति टन तक बढ़त दर्ज कर सकती हैं। अप्रैल के अंत तक पॉम ऑयल के स्टॉक में कमी की संभावना है। मलेशियन पॉम ऑयल बोर्ड द्वारा अप्रैल महीने के सीपीओ उत्पादन और भंडार के आँकड़ें 10 मई को जारी किये जायेंगें।
सरसों वायदा (जून) की कीमतों को 3,860 रुपये के स्तर पर सहारा रहने की संभावना है। इसकी कीमतों में तेजी का रुझान रह सकता है। मध्य प्रदेश सरकार ने रबी सीजन 2017-18 के लिए पंजीकृत किसानों से न्यूनतम समर्थन मूल्य पर 100 रुपये प्रति 100 किलो ग्राम का बोनस देने की घोषणा की है। (शेयर मंथन, 09 मई 2018)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!