शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

चने में बरकरार रह सकती है तेजी, कॉटन में नरमी का रुझान - एसएमसी

पिछले हफ्ते चना वायदा (जून) कीमतों को 3,540 रुपये के स्तर पर सहारा मिला था और निचले स्तर पर खरीदारी के कारण अच्छी रिकवरी हुई।
आगामी दिनों में कीमतों 3,620 रुपये तक बढ़त जारी रहने की संभावना है। स्थानीय खरीदारों की ओर से निचले स्तर पर थोड़ी अच्छी खरीदारी के मुकाबले कम कीमतों पर किसानों की ओर से धीमी बिकवाली के कारण बाजार में तेजी की उम्मीद बढ़ रही है। खबरों में, केन्द्र सरकार ने मौजूदा रबी सीजन में मध्य प्रदेश के किसानों से मूल्य समर्थन योजना के तहत 11.27 लाख टन चना की खरीदारी करने की मंजूरी दे दी है।
उधर कॉटन वायदा (मई) में नरमी के रुझान के साथ कारोबार होने की संभावना है और कीमतों में 20,550-20,400 रुपये तक गिरावट हो सकती है। घरेलू बाजार में आपूर्ति अच्छी है और घरेलू के साथ-साथ निर्यात माँग को पूरा करने के लिए पर्याप्त है। भारतीय कपास संगठन के अनुसार 30 सितंबर 2018 तक कुल 410 लाख बेल कपास की आपूर्ति होने का अनुमान है, जिसमें 30 लाख बेल प्रारंभिक स्टॉक शामिल है। घरेलू खपत 324 लाख बेल होने का अनुमान है, जबकि निर्यात 65 लाख बेल होने का अनुमान है, इस प्रकार 2017-18 के अंत तक कपास का कैरीओवर स्टॉक 21 लाख बेल होने का अनुमान है।
मेंथा ऑयल वायदा (मई) की तेजी पर रोक लगने की संभावना है और कीमतों को 1,400 रुपये के स्तर पर अड़चन रहने की संभावना है। नयी फसल की आपूर्ति के इस महीने के दूसरे हफ्ते से प्रारंभ होने की संभावना से बिकवाली के दबाव के कारण सेंटीमेंट बाधित हो सकता है। (शेयर मंथन, 14 मई 2018)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!