शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

चने में हो सकती है गिरावट, कपास मे तेजी का रुझान - एसएमसी

देश में दालों के पर्याप्त स्टॉक के कारण चना की कीमतों में फिर से नरमी का रुझान बरकरार रहने की संभावना के बीच 3,260 रुपये तक गिरावट हो सकती है।
मिलों की ओर से कम खरीदारी के कारण देश भर के बाजारों में चना की कीमतों में नरमी का रुझान है। इसके अतिरिक्त थोक और खुदरा विक्रेताओं की ओर से माँग के अभाव के कारण भी कीमतों पर दबाव पड़ रहा है। सुस्त कारोबार के कारण आयातित चना दाल की कीमतें 50 रुपये की गिरावट के साथ 3,900 रुपये प्रति 100 किलो ग्राम हो गयी हैं। इसके साथ ही काबुली चना की घरेलू माँग और निर्यात माँग भी उत्साहजनक नही है, क्योंकि विदेशी बाजारों में पर्याप्त स्टॉक है।
एमसीएक्स में कॉटन वायदा की कीमतों के तेजी के रुझान के साथ 22,700-23,000 रुपये के दायरे में कारोबार करने की संभावना है। कम होती आपूर्ति के बीच दक्षिण भारत और मध्य भारत के बाजारों में कपास की कीमतों में बढ़ोतरी हुई है। मौजूदा सीजन में 7 जून तक कपास की बुआई 12.48 लाख लाख हेक्टेयर में हुई है, जो पिछले वर्ष की समान अवधि के 14.06 लाख हेक्टेयर की तुलना में 11.23% कम है।
ग्वारसीड वायदा (जुलाई) की कीमतों के 3,550-3,670 रुपये के दायरे में कारोबार करने की संभावना है, जबकि ग्वारगम वायदा (जुलाई) की कीमतों के 7,400-7,635 रुपये के दायरे में कारोबार करने की संभावना है। इन दोनों कमोडिटी की कीमतों का अनुपात पिछले महीने के 2.23 के उच्च स्तर से लुढ़क कर 2.08 हो गया है। इससे पता चलता है कि मिलों की ओर से ग्वार की माँग काफी कम हुई है और इसलिए कीमतों में नरमी का सेंटीमेंट बरकरार रह सकता है। (शेयर मंथन, 12 जून 2018)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!